{"_id":"632a74c08904b92c5b09fe27","slug":"elderly-murdered-by-hitting-a-brick-in-the-head-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Murder: नरहौली में सिर में ईंट मारकर वृद्ध की हत्या, शराब के नशे में हुई थी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Murder: नरहौली में सिर में ईंट मारकर वृद्ध की हत्या, शराब के नशे में हुई थी लड़ाई
Wed, 21 Sep 2022 07:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। हाईवे थाना इलाके के गांव नरहौली में दो युवकों के बीच शराब के नशे में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दूसरे युवक ने साथी युवक के पिता के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी।
गांव नरहौली के रहने वाले राजेंद्र और वेदो पुत्र हरजीवन की दिन में शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। उस समय किसी प्रकार मामला शांत करा दिया लेकिन देर रात वेदो पुत्र हरजीवन दोबारा शराब के नशे में राजेंद्र के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा।
इसका विरोध राजेंद्र के पिता गोपाल (70) पुत्र होतीलाल ने किया, इस पर शराब के नशे में वेदो ने बुजुर्ग गोपाल के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद घायल बुजुर्ग को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ समय बाद इलाज के दौरान गोपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल और चौकी प्रभारी तारसी रिंकू कुमार पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सिर में पत्थर मारने से बुजुर्ग की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।