{"_id":"690b61943ebff59149008029","slug":"elderly-man-shot-dead-convict-sentenced-to-life-imprisonment-in-agra-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खाली पड़ी जमीन पर आलू रखने पर हुआ था विवाद...वृद्ध की गोली मारकर हत्या, दोषी को आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खाली पड़ी जमीन पर आलू रखने पर हुआ था विवाद...वृद्ध की गोली मारकर हत्या, दोषी को आजीवन कारावास की सजा
Wed, 05 Nov 2025 08:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:19 PM IST
सार
खाली पड़ी जमीन पर पड़ोसी ने आलू का बीज रख लिया था। इसको लेकर विवाद हुआ। वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाली पड़ी जमीन पर आलू रखने के विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या और महिला को कुल्हाड़ी से गंभीर घायल करने के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषी पाया। अपर जिला जज लोकेश कुमार ने हत्या में फतेहाबाद के गांव गुवरौठ निवासी गनपति सिंह को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं गंभीर चोट पहुंचाने के दोषी उनके भाई डोरीलाल को 3 साल का कारावास और 7000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
थाना फतेहाबाद में दर्ज केस के अनुसार बच्चू सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 20 अक्तूबर 2018 को उनकी ताई नारायणी देवी की खाली पड़ी जमीन पर पड़ोसी सुम्मेर सिंह ने आलू का बीज रख लिया था। इससे नाराज होकर गनपति सिंह और उसके भाई डोरीलाल ने विरोध किया तो पिता सुंदर सिंह ने कहा कि खाली जगह है, आलू रख लिए तो आपको क्या परेशानी है।
दोनों भाई जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रात करीब 9 बजे दोनों ने हमला कर दिया। पिता और ताई को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर जाते समय पिता सुंदर सिंह की रास्ते में मौत हो गई। 8 जून 2019 को पुलिस ने गनपति को 20 जनवरी 2020 को डोरीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचक ने 9 जनवरी 2020 को आरोपपत्र दाखिल किया था।