{"_id":"6aa85ce33e5ee6b5450d6553","slug":"elderly-man-run-over-by-tractor-on-bah-road-bypass-dies-agra-news-c-25-1-agr1008-1159973-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाह रोड बाईपास पर ट्रैक्टर ने वृद्ध को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाह रोड बाईपास पर ट्रैक्टर ने वृद्ध को रौंदा, मौत
Tue, 15 Sep 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो रामलक्षिन स्रोत परिजन
फतेहाबाद। बाह रोड बाईपास पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़े वृद्ध को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े। भागने के प्रयास में ट्रैक्टर का अगला एक पहिया वृद्ध के सीने के ऊपर से निकल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया।
परिजन के मुताबिक, सैदपुर निवासी रामलक्षिन (75) सोमवार को फतेहाबाद आए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बाह रोड बाईपास पर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बाह की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। भागने के दौरान ट्रैक्टर का अगला एक पहिया उनके सीने से गुजर गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन और स्थानीय लोग घायल वृद्ध को उपचार के लिए आगरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद