फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly man murdered in etah

एटा: धारदार हथियार से पूर्व प्रधान की नृशंस हत्या, घर के पास खेत में मिली लाश

Fri, 15 Nov 2019 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
elderly man murdered in etah
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एटा में पूर्व प्रधान की नृशंस हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला किशन सिंह निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह (72) पुत्र रोशन सिंह गुरुवार शाम से लापता थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव सरसों के खेत में पड़ा देखा। पूर्व प्रधान की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राजेंद्र सिंह को गांव के ही एक युवक ने ताश खेलने के लिए बुलाया था। वो रात करीब नौ बजे घर से निकले। देर रात तक जब पूर्व प्रधान घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

सुबह गांव के बाहर खेत में उनकी लाश मिली। सूचना मिलने के बाद एएसपी अपराध राहुल कुमार, सीओ जलेसर गुरमीत सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर गहनता से जांच-पड़ताल की। 

मृतक राजेंद्र सिंह के दो बेटे दुष्यंत और ऋषि हैं, दोनों ही अमरावती महाराष्ट्र स्थित केबल बनाने की कंपनी में कार्य करते हैं। मृतक की पुत्रवधू मोना उर्फ डिंपी पत्नी ऋषिपाल सिंह ने अज्ञात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान की चाकू व ईंट से गुप्तांग कुचलकर हत्या की गई है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed