फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly couple Matter Solved At Family Counseling Center In Agra

Family Counseling Center: नौ साल बाद मिले बुजुर्ग दंपती, फफक-फफक कर रोए

Mon, 20 Jun 2022 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

परिवार परामर्श केंद्र में बुजुर्ग दंपत्ती का ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर हर कोई हैरान था। हालांकि 9 साल बाद जब दोनों आमने-सामने आए, तो फफक-फफक कर रो पड़े। बुजुर्ग दंपत्ती के आंसू देख हर कोई भावुक हो गया।  
 

विज्ञापन
elderly couple Matter Solved At Family Counseling Center In Agra
बुजुर्ग दंपती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नौ साल से अलग रह रहे बुजुर्ग दंपत्ती रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में मिले तो आंसू नहीं रोक पाए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और फफक-फफक कर रोए। मां के साथ आई बेटी भी पिता के गले लगकर रोने लगी। वह भी नौ साल बाद पिता से मिल पाई थी। फिलहाल समझौते में यह तय हुआ कि दंपती महीने में एक दिन मिल सकेंगे और पत्नी को पेंशन में से पांच हजार रुपये दिया जाएगा। 

विज्ञापन

ये है मामला 

मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। बुजुर्ग दंपती नौ साल से अलग रह रहे हैं। 70 वर्षीय पत्नी का कहना था कि पति सरकारी नौकरी से रिटायर्ट हैं लेकिन उसे खर्च के लिए एक रुपया भी नहीं देते। नौ साल से वह अपनी बेटी के साथ रहकर जीवन यापन कर रही हैं। बेटे पति से मिलने नहीं देते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वह पति से मिलने लगी और उनके साथ रहने लगी तो पेंशन का पैसा मां के पास आ जाएगा, जिसे वह अपनी बेटी को दे सकती है। नौ साल से वह पति से मिलने और उनके साथ रहने के लिए लड़ रही है।

विज्ञापन


आमने-सामने आए तो बन गई बात 

एक माह से मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा था। रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो बात बन गई। 74 वर्षीय बुजुर्ग ने कहा कि वह पत्नी के साथ रहना चाहता है। पर, पत्नी ने नौ साल में उसका हालचाल भी नहीं लिया। चार साल से बीमार हूं लेकिन कभी देखने तक नहीं आई। करीब एक घंटे की काउंसिलिंग के बाद दोनों का समझौता करा दिया गया। तय हुआ कि अभी कुछ दिन पत्नी महीने में एक बार पति से मिलने जाएगी और पति उसे हर महीने खर्चे के लिए पेंशन में से पांच हजार रुपये देगा। केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि ऐसा मामला केंद्र पर आया है, मामले में समझौता करा दिया गया है। पत्नी को खर्चे के लिए पैसे और पति से मिलने की अनुमति दिलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed