{"_id":"5b8a542a42c7924671664dde","slug":"elderly-couple-dies-due-to-wall-collapse-in-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण गिरी घर की दीवार, मलबे में दबकर दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण गिरी घर की दीवार, मलबे में दबकर दंपति की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक दंपति के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में बारिश और बाढ़ से लोग बेहाल हैं। बाढ़ की तबाही से जहां कई परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं बारिश भी कहर बनकर बरस रही है। अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला तिरेसठ में बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर दंपति की मौत हो गई।
गांव नगला तिरेसठ निवासी ओमप्रकाश राजपूत (60) और उनकी पत्नी भूदेवी (55) शुक्रवार रात को झोपड़ी में हो रहे थे। तेज बारिश के कारण झोपड़ी की दीवार गिर गई। इसके नीचे पति-पत्नी दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, उससे पहले दोनों ने दम तोड़ दिया।
पति-पत्नी की मौत से परिवार के कोहराम मच गया। सूचना पर सहावर तहसील प्रशासन एवं अमांपुर थाना पुलिस पहुंच गई। दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने सहायता के निर्देश सहावर एसडीएम को दिए हैं।