फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly and sick people along with their relatives reached polling station to cast their votes in Agra

Agra Nikay Chunav: शारीरिक अक्षमता और उम्र नहीं आई आड़े, अपना नेता चुनने मतदान केंद्र पहुंचे लोग

Thu, 04 May 2023 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 May 2023 11:30 PM IST
सार

Agra Nikay Chunav: आगरा में निकाय चुनाव के दौरान शारीरिक अक्षमता और उम्र भी आड़े नहीं आई। लोग अपना नेता चुनने के लिए परिजन का सहारा लेकर मतदान केंद्र पहुंचे।

विज्ञापन
Elderly and sick people along with their relatives reached polling station to cast their votes in Agra
Agra Nikay Chunav: शारीरिक अक्षमता और उम्र नहीं आई आड़े, अपना नेता चुनने मतदान केंद्र पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। आगरा। अगर आपके अंदर जज्बा हो तो उम्र, बीमारी और अक्षमता ये केवल शब्द हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बृहस्पतिवार को शहर को विभिन्न मततान केंद्रों पर देखने को मिला। उम्रदराज और शारीरिक अक्षमताओं से पीड़ित लोग भी वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन


सिटी कॉन्वेंट स्कूल बल्केश्वर निवासी 75 वर्षीय सरदार सतवंत सिंह और उनकी धर्मपत्नी अमरजीत कौर पैरों में तकलीफ होने के बावजूद बेटों के साथ वोट डालने पहुंचे। वो कहते हैं कि वोट डालना हमारा कर्तव्य है। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंचे 78 वर्षीय रामबाबू भी बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे। 
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने भी किया सहयोग

कहते हैं दर्द तो बहुत है मगर मताधिकार का प्रयोग नहीं किया तो गलत व्यक्ति पांच साल तक तकलीफ देगा। सेवानिवृत्त बैंक कर्मी राम प्रकाश शर्मा भी मयूरी रिक्शा में बैठकर अकेले वोट देने पहुंचे। कहते हैं सरकार उम्रदराज लोगों का ध्यान रख रही है और केंद्र पर मौजूद सुरक्षा कर्मी भी सहयोग कर रहे हैं तो फिर भला अपने मताधिकार का प्रयोग क्यों न करें ? 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन सहारा देकर उन्हें बूथ तक ले गए

विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर 65 वर्षीय विमला देवी भी शारीरिक अस्वस्थता के कारण चलने में असमर्थ थीं। लिहाजा उनके परिजन सहारा देकर उन्हें बूथ तक ले गए। स्वामीबाग हायर सेकंडरी स्कूल में जब योगेश मताधिकार के लिए पहुंचे तो हर कोई उनके जज्बे को देखकर हैरान रह गया। शारीरिक के साथ मानसिक दिव्यांग योगेश वोट देने के बाद प्रसन्न मुद्रा में फोटो खिंचवाते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed