फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elder brother died after being run over by train in a snatch of mobile

Firozabad: मोबाइल लेकर रेलवे ट्रैक पर दौड़ा युवक, मौत बनकर आई ट्रेन, छोटे भाई के सामने हुए टुकड़े-टुकड़े

Mon, 13 Mar 2023 01:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 01:30 PM IST
सार

युवक की छोटे भाई से मोबाइल को लेकर छीनाझपटी हो गई। मोबाइल बचाने के लिए वह घर से निकलकर भागने लगा। छोटा भाई उसके पीछे था।

 

विज्ञापन
Elder brother died after being run over by train in a snatch of mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में हुए दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। गांव नीम खेरिया निवासी 20 वर्षीय युवक की जान मोबाइल की छीना झपटी में चली गई। बड़े भाई से मोबाइल फोन छीनने के लिए छोटा भाई पीछा कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आने से बड़े भाई की जान चली गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव नीम खेरिया निवासी सन्नी (20) रविवार सुबह मोबाइल फोन चला रहा था। सन्नी से उसके छोटे भाई ने मोबाइल फोन मांगा, तो सन्नी ने देने से मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सन्नी के माता पिता हस्तक्षेप करते इस बीच सन्नी मोबाइल फोन लेकर घर से बाहर निकल आया। फोन छीनने के लिए उसका छोटा भाई भी घर से बाहर आ गया। छोटे भाई को पीछे आता देख सन्नी मोबाइल फोन लेकर भागते भागते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इस बीच तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में सन्नी आ गया और जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सॉफ्टवेयर इंजीनियर की घिनौनी करतूत: जिस युवती से करनी थी शादी, उसे ही भेजे ऐसे फोटो; देखकर शर्मसार हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने बड़े भाई की मौत

छोटा भाई हादसे के वक्त पीछे था, उसकी आंखों के सामने ही बड़े भाई के ट्रेन से कटकर टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर सन्नी के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन शव को लेकर घर चले गए। सन्नी के शव का अंतिम संस्कार पुलिस को सूचना दिए बगैर कर दिया। वहीं युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत की जानकारी स्टेशन मास्टर ने शिकोहाबाद पुलिस को मीमो भेजकर दी। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद हरर्वेंद्र मिश्र का कहना है कि युवक की मौत के बारे में पीड़ित परिजन ने कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलती तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed