{"_id":"69deaf786303266fe50fef18","slug":"eighth-pass-youth-arrested-for-cheating-by-luring-him-with-job-offers-abroad-agra-news-c-364-1-ag11019-127699-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विदेश में नौकरी का लालच देकर ठगी करने वाला आठवीं पास युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विदेश में नौकरी का लालच देकर ठगी करने वाला आठवीं पास युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
आगरा। आठवीं पास पंजाब का युवक विदेशों में नौकरी और वीजा दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहा था। ग्राहकों से बात करने के लिए एमबीए पास नौकर रखा था। संजय प्लेस में ऑफिस खोल रखा था। थाना हरीपर्वत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरनगर के हासिमपुर निवासी ताहिर नौकरी की तलाश कर रहे थे। उन्होंने 12 जनवरी को फेसबुक पर फ्लाई कंसलटेंसी नाम की प्लेसमेंट एजेंसी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया। उन्हें आगरा संजय प्लेस ऑफिस बुलाया गया। कंपनी के मालिक साहिल और कर्मचारी अमन ने कनाडा में पांच लाख सालाना के पैकेज पर नौकरी और वीजा दिलवाने का वादा किया। उनसे कई बार में डेढ़ लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद वीजा और नौकरी का नियुक्तिपत्र दे दिया। दो महीने बाद भी जब आरोपियों ने विदेश नहीं भेजा तो परिचित से वीजा की जांच कराई। दोनों दस्तावेज नकली मिलने पर पुलिस से शिकायत की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ताहिर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8 मोबाइल फोन, कनाडा और अन्य देशों से संबंधित वीजा और नौकरी के कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं।
चार माह पहले ही आया आगरा
पुलिस की जांच में सामने आया कि पंजाब के कपूरथला थाना फगवाड़ा निवासी साहिल चार माह पहले ही आगरा आया था। गैलाना में किराए पर रहकर उसने संजय प्लेस में प्लेसमेंट एजेंसी खोली थी। हाथरस के सादाबाद कस्बे के करबला रोड निवासी अमन सिद्दीकी को कमीशन का लालच देकर नौकरी पर रखा था। आरोपी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाते थे। हर सप्ताह विज्ञापन में नंबर बदल दिए जाते थे। चार महीने में पांच लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी कर चुके थे।
विज्ञापन
फरार होने की तैयारी में था आरोपी
पुलिस को जानकारी मिली है कि साहिल मात्र आठवीं तक पढ़ा है। एक जिले में पांच से छह माह तक रहने के बाद दूसरे जिले में जाकर नए नाम से फर्जी कंपनी बनाकर ठगी का काम करने लगता था। उसने अंग्रेजी में बात करने के लिए ही अमन को साथ रखा था।