{"_id":"5ad578844f1c1ba0098b4e98","slug":"eight-year-old-girl-murdered-after-raped-in-etah-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कठुआ और सूरत जैसा एक और केस, यूपी में मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या, 10 लाख रुपये देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ और सूरत जैसा एक और केस, यूपी में मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या, 10 लाख रुपये देने की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को हिला देने वाले कठुआ, सूरत, रोहतक कांड के बाद एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यूपी के एटा जिले में मासूम बच्ची से हैवानियत के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मासूम की तलाश में निकले लोगों ने बच्ची बरामद किया और और मौके से आरोपी को पकड़ लिया। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। पुलिस ने उसे मुक्त कराया। इसके बाद लोगों ने अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। डीएम ने पीड़िता के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक शादी समारोह में गांव की एक आठ वर्षीय बच्ची भी परिजनों के साथ गई थी। देर रात यकायक बच्ची लापता हो गई।
काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन शादी के घर में उसका कोई सुराग नहीं लगा।इसके बाद गांव के लोगों ने भी बच्ची को खोजन शुरू कर दिया।
वैवाहिक स्थल से कुछ दूरी पर एक कमरे में बच्ची मिली। वहीं से आरोपी सोनू (20) निवासी शीतलपुर को लोगों ने पकड़ लिया।परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की जमकर पिटाई की
जाम लगाते लाोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी सोनू की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को भीड़ से मुक्त कराया।
मौके पर पहुंचकर एसएसपी अखिलेश चौरसिया पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर, घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी देर तक मार्ग जाम कर नारेबाजी की गई।
डीएम ने पीड़ित परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।