{"_id":"668196d8114128e2ed002491","slug":"eight-tourists-fell-ill-due-to-humidity-who-came-to-see-taj-mahal-and-fort-in-agra-given-treatment-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल और किला देखने आए आठ पर्यटकों की उमस से हालत बिगड़ी, बुखार, उल्टी के साथ आ गए चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल और किला देखने आए आठ पर्यटकों की उमस से हालत बिगड़ी, बुखार, उल्टी के साथ आ गए चक्कर
Sun, 30 Jun 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:03 PM IST
सार
ताजमहल और किला देखने आए आठ पर्यटकों की उमस से हालत बिगड़ गई। उन्हें बुखार, उल्टी के साथ चक्कर आ गए। सभी को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
ताजमहल में महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी से बुरा हाल है। इससे रविवार को ताजमहल और आगरा किला घूमने आए 8 पर्यटकों की हालत बिगड़ गई। बुखार, उल्टी और चक्कर आ गए। इनको डिस्पेंसरी में उपचार देना पड़ा। प्राथमिक चिकित्सा के बाद राहत मिली।
विज्ञापन
दोपहर में आगरा किला में अनिल यादव, सिराजुद्दीन, अंसार अहमद, अटटा, श्रीकृष्ण यादव को कमजोरी, बेचैनी और उल्टी की शिकायत हुई। इस पर सुरक्षाकर्मी इनको डिस्पेंसरी लेकर गए। एक पर्यटक को बुखार भी आ गया था।
विज्ञापन
आगरा किला में ही गौरव बल्लभ दास और मनीषा आर्या चक्कर आने से गिर गए। ताजमहल देखने आए राजस्थान की ज्योति धीर, नोएडा के राजोल और मेरठ के सौरभ को गर्मी से चक्कर आ गए। उल्टी होने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी राहत मिली
विज्ञापन