{"_id":"65cb5f43f280aa5a2f0bf633","slug":"eight-students-of-the-district-achieved-success-in-jee-main-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-112636-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के आठ छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के आठ छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन में पाई सफलता
Tue, 13 Feb 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
जिले के आठ छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन में पाई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी मैनपुरी। सोमवार को जारी हुए जेईई मेन के परिणाम में जिले के आठ छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। सफल छात्र-छात्राओं को मंगलवार को शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में सम्मानित किया गया।
जिले के छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में अब किसी प्रकार से पीछे नहीं हैं। लोक सेवा आयोग सहित सभी प्रकार की परीक्षाओं में जिले के छात्र -छात्राएं सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। सोमवार को जारी हुए जेईई मेन परिणाम में छात्र हर्ष द्विवेदी ने 95.41 प्रतिशत, अनुज पाल ने 85.24 प्रतिशत, हर्षित यादव ने 86.41 प्रतिशत, हिमांशु मिश्रा ने 84.42 प्रतिशत, दीक्षा यादव ने 89.05 प्रतिशत, मृदुल तिवारी ने 79.10 प्रतिशत, विकास यादव ने 74.57, आराध्य सिंह चौहान ने 79.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने जिले, विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है। सफल छात्र-छात्राओं को मंगलवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मिष्ठान खिलाकर वरिष्ठ प्रधानाचार्य डाॅ. राम मोहन ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि सफलता ऐसे ही विद्यार्थियों को प्राप्त होती है जो पूर्ण रूप से कटिबद्ध होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए कठिन परिश्रम करते हैं। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डाॅ. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक लव मोहन, उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, दीपक उपाध्याय, योगेश यादव, विपिन चतुर्वेदी, आशुतोष द्विवेदी, राघवेंद्र यादव सफल छात्राें को बधाई दी है।