फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight samples failed in testing of food items from mobile lab

मोबाइल लैब से खाद्य पदार्थों की जांच में आठ नमूने हुए फेल

Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Eight samples failed in testing of food items from mobile lab
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की मोबाइल लैब दो दिवसीय भ्रमण पर मैनपुरी पहुंची थी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लैब ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की। आठ नमूने फेल पाए गए। कमियों की जानकारी देते हुए दुकानदारों को सुधार के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

प्रत्येक माह मोबाइल लैब दो दिन के लिए मैनपुरी जिले में आती है। इसके माध्यम से कोई भी खाद्य पदार्थ विक्रेता अपने खाद्य पदार्थ की निशुल्क जांच करा सकता है। जांच में नमूना फेल होने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसका उद्देश्य जागरूकता फैलाना है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मोबाइल लैब ने भोगांव, बेवर, मैनपुरी, विघरई और घिरोर में 47 खाद्य पदार्थों की जांच की। इसमें 39 नमूने पास हुए तो वहीं आठ फेल पाए गए।
विज्ञापन

फेल नमूनों में बर्फी, सरसों का तेल, भुना चना, दूध और खोवा शामिल हैं। बर्फी में एल्युमिनियम वर्क लगाया गया था जो मानव शरीर के लिए हानिकारक है। सरसों का तेल और चने में रंग की मिलावट की गई थी जबकि दूध में पानी और खोवा में स्टार्च पाया गया। विक्रेताओं को जांच रिपोर्ट के अनुसार मिली कमियों को दूर करने के लिए कहा गया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार और जयदीप मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed