फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight month pregnant Bhabi killed by being crushed by car then devar committed suicide by hanging herself

UP: कार से कुचलकर आठ माह की गर्भवती भाभी की हत्या, फिर देवर ने फंदे से लटक कर दी खुद की भी जान...सामने आई वजह

Sat, 11 Jan 2025 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 01:47 PM IST
सार

आठ माह की गर्भवती भाभी की कार से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद देवर का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Eight month pregnant Bhabi killed by being crushed by car then devar committed suicide by hanging herself
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला बलू निवासी विवाहिता एक युवक ने अपने चचेरे भाई की पत्नी की बोलेरो कार कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने देर रात ही तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। केस दर्ज होने के बाद नामजद देवर ने फरिहा क्षेत्र में नीम के पेड़ से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सड़क किनारे उसकी बोलेरो कार खड़ी थी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


 

नगला बलू निवासी खुशबू (32) आठ माह की गर्भवती थी। वह चार दिन पहले अपने मायके मरसलगंज गई थी। वह बृह्पतिवार देर शाम अपनी चार वर्षीय बेटी तमन्ना की दवा कराने चनौरा एक चिकित्सक के पास आई थी। पिता दिलीप कुमार ने बताया कि वहां से लौटते समय पति अभिषेक कुमार ठाकुर ने अपने चचेरे भाई सुमित कुमार के साथ मिल कर बोलेरो गाड़ी खुशबू पर चढ़ा कर उसकी कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें देवर राघव का भी हाथ है। आरोप है कि पति अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव खुशबू पर डालता था। मांग पूरी न होने पर पति उससे मारपीट करता था। गाड़ी उसपर चढ़ा कर उसकी दहेज हत्या कर दी गई। पिता ने तीनों आरोपियों पर देर रात थाना नारखी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही महिला के पति को सती चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी सुमित कुमार (24) का शव सुबह सात बजे थाना फरिहा क्षेत्र के गांव डभारा के बाहर इसी गांव के निवासी पुष्पेंद्र कुमार के खेत की मेड़ पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

गाड़ी चलाने वाला सुमित दो भाईयों में छोटा था, उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं बड़े भाई रमित कुमार का कहना है कि छोटा भाई सुमित 31 दिसंबर को गाड़ी लेकर घर से गया था। गाड़ी चलाने की वजह से वह कई दिन तक घर से बाहर रहता था। गांव में इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। नारखी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने आरोपी पति को जेल भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed