{"_id":"6678d8a399a6d213df0c6de5","slug":"eight-days-passed-diamonds-worth-one-crore-were-stolen-police-did-not-get-hold-of-45-carat-diamonds-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आठ दिन गुजर गए...एक करोड़ के हीरे हुए थे चोरी, पुलिस के हाथ नहीं लगे 45 कैरेट के हीरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आठ दिन गुजर गए...एक करोड़ के हीरे हुए थे चोरी, पुलिस के हाथ नहीं लगे 45 कैरेट के हीरे
Mon, 24 Jun 2024 07:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Jun 2024 07:54 AM IST
सार
आगरा में हीरा व्यापारी से आठ दिन पहले एक करोड़ के हीरे चोरी हुए थे। इस मामले में आठ दिन बाद भी 45 कैरेट के हीरे नहीं मिले हैं। हीरा व्यापारी ने पुलिस को जो सूची सौंपी उसमें 430 ग्राम सोने में सिर्फ 190 की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हीरे लूटने वाले बदमाश
- फोटो : सीसीटीवी से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक करोड़ के हीरा आभूषण चुरा लेने के मामले में पुलिस आठ दिन बाद भी शत-प्रतिशत बरामदगी नहीं कर सकी है। 36 आइटम में 55 नग आभूषण थे। जिनमें 103 कैरेट हीरे जड़े थे, 45 कैरेट हीरे गायब हैं। पुलिस के खुलासा करने के बाद हीरा व्यापारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।
बाग फरजाना, परिणय कुंज निवासी हीरा कारोबारी नितिन वर्मा की कार से ठक-ठक गैंग ने एक करोड़ रुपये के हीरा आभूषण 15 जून की रात उड़ा लिए थे। आगरा और दिल्ली पुलिस अब तक गैंग के 11 सदस्यों को जेल भेज चुकी है। लेकिन, पूरा माल बरामद नहीं कर पाई।
दिल्ली पुलिस ने 55 में 23 नग और आगरा पुलिस ने 5 नग आभूषण की बरामदगी दिखाई है यानी 55 में 28 नग आभूषण। 103 कैरेट हीरों को 412 ग्राम सोने में जड़ा गया था। सोना भी महज 190 ग्राम बरामद हुआ। 412 ग्राम के अलावा 18.25 ग्राम शुद्ध सोना अलग था। जिसका कोई अता-पता नहीं।
विज्ञापन
हीरा व्यापारी ने चोरी आभूषणों की सूची पुलिस को सौंपी है। उधर, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनसे पूरा माल दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया था। आगरा पुलिस दिल्ली में पकड़ी गई गीता और कुणाल को रिमांड पर लाई, लेकिन उनसे भी पूरे माल की बरामदगी नहीं करा सकी। उधर, जिस गैंग को दिल्ली पुलिस ठक-ठक गैंग बता रही थी, उसे आगरा पुलिस टप्पेबाज गैंग बता रही है। वारदात का केस चोरी में दर्ज होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।