फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eid-ul-Fitr 2025 Namaz Was Offered At taj mahal

Eid Mubarak 2025: ताजमहल पर ईद उल फितर पर नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

Mon, 31 Mar 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 10:31 AM IST
सार

Eid ul Fitr: आगरा में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग नमाज पढ़ने ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। ताजमहल के साथ ही शाही जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
 

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2025 Namaz Was Offered At taj mahal
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज सोमवार को ईदगाह में अदा की गई। शाही जामा मस्जिद, ताजमहल की शाही मस्जिद के अलावा शहरभर की प्रमुख मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा करके एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी ने तकरीर में देश के हालात पर चर्चा करने के बाद मुल्क की खुशहाली और भाईचारे की दुआ की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह पर मौजूद रहकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


ईदगाह पर सुबह 7 बजे नमाज अदा की जानी थी। सुबह 6 बजे से ही रोजेदारों का ईदगाह के मैदान पर पहुंचना शुरू हो गया। यहां शहर मुफ्ती ने नमाज अदा करने के बाद दुआ मांगी। सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। सुबह 7:30 बजे शाही जामा मस्जिद पर नमाज अदा करवाई गई। शाही इमाम इरफान उल्ला खां निजामी ने नमाज के बाद तकरीर में अमनोअमान और भाईचारा कायम रखने की बात कही। मस्जिद जाल, बाबरी मस्जिद, काली मस्जिद, लोहामंडी की शाही मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन







नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने कहा कि मुकद्दस रमजान में हमें एक माह तक सात्विक और नियमों के साथ इबादत का मौका मिलता है। यह ईद तोहफा है उसी इबादत का, जिसे हम पूरे माह करते हैं। यह भाईचारे और मोहब्बत बांटने का त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में सजे दस्तरख्वान
ईद पर घरों में दस्तरख्वान सजाए गए। मेवा सेंवई, जर्दा, खीर, बिरयानी से लेकर कई तरह के पकवान तैयार किए गए। मेहमान और रिश्तेदारों ने घरों में पहुंचकर मुबारकबाद दी और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों के लिए बेसन की बस्ती, शाहगंज, नई बस्ती सहित कई इलाकों में झूले, चाट-पकौड़ी आदि के मेले लगाए गए। इनमें बच्चों को जमकर मस्ती की। ईदगाह पर सपा नेता शब्बीर अब्बास, रिजवान रईसुद्दीन प्रिंस, कांग्रेस के अमित सिंह, राम टंडन, भारत भूषण गप्पी, डॉ. डीबी शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, मनोज बोहरा, अदनान कुरैशी, हाजी असलम कुरैशी, अमजद कुरैशी, नदीम नूर आदि मौजूद रहे। शाही जामा मस्जिद पर डॉ. सिराज कुरैशी, हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी आदि ने मुबारकबाद दी।


पुलिस के पर्याप्त इंतजाम नहीं, जाम से जूझते रहे नमाजी, कई की नमाज छूटी
इस बार ईद की नमाज के लिए ईदगाह के आसपास बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने और उनके वाहनों के कारण जाम लग गया। सुबह 6:30 बजे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि सुबह 9 बजे तक चलता रहा। कई जगह पुलिस के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण जाम लगा। लोग फंसे रहे। लोहामंडी के अहसान ने बताया कि वह ईद पर नमाज के लिए ईदगाह गए थे, लेकिन समय से नहीं पहुंच पाए। इसके बाद उन्होंने शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की। यही हालात घटिया मामू भांजा, मंटोला, मदीना तिराहा, चिम्मन चौराहे पर रहे। यहां भी घंटों तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed