{"_id":"69bcc288ce947825270ac224","slug":"eid-joy-turns-into-tragedy-two-cousins-killed-one-critical-after-bus-hits-scooter-near-agra-fort-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद पर मातम में बदलीं खुशियां: मौसेरे भाइयों की भयानक हादसे में मौत, एक साथ उठे दो जनाजे; गूंज उठी चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर मातम में बदलीं खुशियां: मौसेरे भाइयों की भयानक हादसे में मौत, एक साथ उठे दो जनाजे; गूंज उठी चीत्कार
Fri, 20 Mar 2026 09:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:14 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ईद की खुशियां के बीच तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटर सवार दो मौसेरे भाइयों आमिर और तौकीर की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक अदनान गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
मृतक मौसेरे भाइयों के फाइल फोटो और परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के दो परिवारों में बुधवार रात ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किला के सामने बस की टक्कर से स्कूटर सवार माैसेरे भाइयों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में हंगामा किया। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शवों को ले गए।
विज्ञापन
घटना रात तकरीबन एक बजे की है। ताजगंज के बिल्लोचपुरा क्षेत्र निवासी आमिर(20), तौकीर(21) और अदनान स्कूटर से जा रहे थे। आगरा किला के सामने पीछे से तेज रफ्तार बस आई और स्कूटर में टक्कर मारते हुए चली गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां तौकीर और आमिर को मृत घोषित कर दिया गया। अदनान का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर काफी संख्या में परिजन और परिचित पहुंचे। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजने लगी तो विवाद होने लगा। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। बाद में पंचनामा भरकर शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
परिवार का सहारा थे दोनों
घर में ईद मनाने की तैयारी चल रही थी। आमिर, ताैकीर और अदनान भी मस्जिद में इबादत करने के लिए निकले थे। हादसे की जानकारी के बाद परिवार का हाल बेहाल हो गया। आमिर और ताैकीर माैसेरे भाई थे। आमिर दो भाई और बहन में सबसे बड़ा था। पिता इमरान बीमार रहते हैं। आमिर ही मजदूरी कर परिवार को चला रहा था। बहन और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ताैकीर भी मजदूरी करता था। उसकी छोटी बहन है। पिता भी मजदूरी करते हैं। बहन को लोगों ने किसी तरह संभाला। बृहस्पतिवार को दोनों का गमगीन माहाैल में अंतिम संस्कार किया गया।

सीसीटीवी में दिखी राजस्थान डिपो की बस
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हादसा करने वाली बस की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आगरा किला के सामने से एक बस जाती नजर आई है। बाइक में टक्कर लगने के बावजूद चालक बस लेकर चला गया। एक सीसीटीवी फुटेज में बस दिखी है। हालांकि नंबर प्लेट नजर नहीं आई है। इसके राजस्थान डिपो की होने की आशंका है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।