{"_id":"609ebc608ebc3e3fa74f8e52","slug":"eid-2021-eid-2021-kasganj-eid-2021-up-eid-celibration-2021-up-police-kasganj-kasganj-news-agr4919157117","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में ही अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाह रहे सूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में ही अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाह रहे सूने
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा/सहावर/पटियाली/अमांपुर/सिढपुरा। कोरोना महामारी के बीच ईद उल फितर का पर्व अनुशासन के बीच शांति और सदभाव से मनाया गया। पूरे जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने ईद की नमाज परिवार के लोगों के साथ घर में ही अदा की। एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अल्लाह से कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। यह लगातार दूसरा साल है जबकि लोगों ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल के कारण घरों में ही नमाज अदा की गई।
जिले में 95 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाती है, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण ईदगाहों और मस्जिदों पर सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार सुबह से ही परिवारों में ईद की नमाज व त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। नमाज का समय होते ही सभी ने अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा की। लोग एक दूसरे से मोबाइल, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। लोगों के दिलों में इस बात की कसक थी कि वे अपनी परंपराओं के मुताबिक त्योहार नहीं कर सके।
घर की सेवइयां और सीर में करना पड़ा संतोष
कोरोना कर्फ्यू के बीच मनाए गए ईद के पर्व के दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहे। वे अपने आस पास के रिश्तेदारों के यहां नहीं पहुंच पाए। उन्हें अपने घर की ही सेवईयां और सीर का स्वाद लेना पड़ा। तमाम लोगों को एक दूसरे के घर की सेवईयां और सीर पसंद होते हैं, लेकिन इस बार लोगों को ऐसा मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
नहीं हुए ईद मिलन समारोह
ईद उल फितर के मौके पर कहीं भी ईद मिलन समारोह आयोजित नहीं किए गए। खुशी के इस पर्व के मौके पर राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों की ओर से अलग-अलग ईद मिलन समारोह आयोजित किए जाते थे, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण ऐसा कोई आयोजन जिले में नहीं हुआ। शहर के बिलराम गेट ईदगाह पर तमाम शिविर नजर आते थे। यहां तक कि प्रशासन का शिविर भी लगता था।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, अफसर करते रहे कड़ी निगरानी
कासगंज। ईद उल फितर पर शहर, कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जनपद के अफसर भ्रमणशील रहे। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के अलावा मिश्रित आबादी में भी निगरानी रही। पुलिसबल मस्जिदों, ईदगाहों पर तैनात रहा। पीएसी के जवान पुलिस के साथ गश्त करते रहे। सुरक्षा के साथ कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पर विशेष बल रहा।
लोगों ने सादगी के साथ पर्व मनाया। लोग इसी तरह सूझबूझ का परिचय देते रहें। जिससे कि कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके। पर्व पर सभी लोगों को शुभकामनाओं के साथ घरों में रहने की सलाह दी- सीपी सिंह, डीएम।
ईद पर्व को लेकर सुरक्षा और लॉकडाउन पालन के मद्देनजर सुबह से ही कड़ी मुस्तैदी की गई। पुलिस पीएसी बल का पहरा रहा। चेकिंग की गई बेवजह घूमने वालों को कड़ी हिदायत दी गई- मनोज सोनकर, एसपी।
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर