फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Educational material distributed to children on Mahavir Jayanti

Agra News: महावीर जयंती पर बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री

Tue, 31 Mar 2026 09:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Educational material distributed to children on Mahavir Jayanti
महावीर जयंती पर बच्चों को बूँदी और पढ़ाई सामग्री देते आयोजन सहयोगी l
बटेश्वर। प्रसिद्ध प्राचीन धार्मिक जैन तीर्थ (शौरिपुर) बटेश्वर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पर मंगलवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सत्य और अहिंसा और ‘जियो और जीने दो’ के संदेश को विश्व कल्याण के लिए प्रसारित किया गया। सैकड़ों स्कूल के बच्चों ने भगवान महावीर का 2625वां जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के राजीव जैन, संजय जैन (सुपुत्र चंद्र प्रभा जैन) के सौजन्य से बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। बच्चों को भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांतों के बारे में बताया गया। और उनको सत्य बोलने की प्रेरणा दी गई। वितरण कार्यक्रम में प्रबंधक विनोद कुमार जैन, अजय कुमार जैन और रमन कुमार, प्रमोद कुमार जैन, इंद्र कुमार पुजारी, सुनील कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा के सिद्धांतों से ही विश्व में शांति की स्थापना संभव है। उन्होंने महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि आज के दौर में भगवान महावीर स्वामी के विचारों की अत्यधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed