फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education news,education in corona pandemice,up Board,UP board student upgradation,student upgradation in covid pandemic,covid pandemic

यूपी बोर्ड: शासन जिले के 2.74 लाख बच्चों को देगा प्रोन्नति का तोहफा

Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
education news,education in  corona pandemice,up  Board,UP board student upgradation,student upgradation in covid pandemic,covid pandemic
कासगंज। कोरोना संकट के चलते परीक्षा देने से वंचित होने वाले 2.74 लाख बच्चों को प्रोन्नति का तोहफा मिलेगा। शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बच्चों को प्रोन्नत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन ने हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षार्थियों के अलावा कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9 व 11 के परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कोरोना संकट के चलते परीक्षाएं नहीं हो सकीं। वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में आधी-अधूरी परीक्षाएं हो सकी थीं। शिक्षासत्र 2020-21 में बेसिक शिक्षा परिषद एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के 274112 परीक्षार्थी शिक्षारत रहे। ये परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर असमंजस में थे, लेकिन इन परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। अब ये सभी परीक्षार्थी बिना परीक्षा में शामिल हुए ही अगली कक्षाओं में प्रोन्नत हो जाएंगे। कक्षा 1 से आठ तक परीक्षार्थियों के लिए यह दूसरा मौका होगा जब वे बिना परीक्षा के उत्तीर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
बेसिक शिक्षा परिषद में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र 165369
माध्यमिक शिक्षा परिषद में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र 70 हजार
माध्यमिक शिक्षा परिषद में अध्ययनरत कक्षा 9 के छात्र 22207
माध्यमिक शिक्षा परिषद में अध्ययनरत कक्षा 11 के छात्र 16536
शासन के निर्णय के बाद कक्षा 8 तक के सभी बच्चों को प्रोन्नत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। - अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के कुछ स्कूलों में परीक्षाएं संपन्न हो चुकी थीं, लेकिन अब सभी परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed