{"_id":"5f47faae8ebc3e3cff2ec2cc","slug":"education-mainpuri-news-agr456571028","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर योजना में लापरवाही पर जिले के 493 प्रधानाचार्यों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर योजना में लापरवाही पर जिले के 493 प्रधानाचार्यों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। इंस्पायर अवार्ड योजना में विद्यार्थियों का नामांकन न कराने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी जाहिर की है। एक जून से शुरू हुई योजना में तीन महीने बाद भी 497 में से मात्र चार कॉलेजों ने ही नामांकन कराए हैं। डीआईओएस ने नामांकन न कराने वाले 493 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों का नामांकन वेबपोर्टल पर ऑनलाइन कराया जाना है। जिले में एक जून से ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। इस बीच हर महीने जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को रिमांइडर भी भेजा। इसके बाद भी अभी तक जिले में संचालित कुल 497 कॉलेजों में से मात्र चार कॉलेजों ने ही योजना के तहत नामांकन कराया है। शासन की समीक्षा बैठक में जिले की इस स्थिति पर नाराजगी प्रकट की गई। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने नामांकन न कराने वाले 493 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को 30 अगस्त तक नामांकन न कराने पर अगस्त महीने का मानदेय रोकने की चेतावनी दी है।
यह है इंस्पायर अवार्ड योजना
इंस्पायर अवार्ड योजना प्रभारी सुरेश सिंह का कहना है कि योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से कक्षा छह से 10 तक के पांच-पांच विद्याथियों को नामांकन कराना है। ये विद्यार्थी जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विज्ञान विषय पर अपने मॉडल के अनुसार अपने विचार रखेंगे। जनपद स्तर पर चयन पाने वाले छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। चयनित को प्रदेश स्तर पर भेजा जाता है। जहां चयन होने पर 20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
इन चार विद्यालयों ने कराए आवेदन
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी
राजकीय हाईस्कूल दलीपुर सथिनी
जनता इंटर कॉलेज सराय लतीफ
सभी प्रधानाचार्य शीघ्र अपने विद्यालय के पांच-पांच विद्यार्थियों का आवेदन कराना सुनिश्चित करें। अगस्त महीने का वेतन उन्हीं प्रधानाचार्यों को जारी होगा, जिनके द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत नामांकन करा दिया गया होगा।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक