फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Education Department Search Fake Teacher Meena Kumari In Etah

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद अब 'मीना कुमारी' की तलाश, बीएसए ने रोका वेतन

Mon, 22 Jun 2020 04:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jun 2020 04:49 PM IST
सार

  • जांच शुरू, बीएसए ने वेतन रोका
  • प्रमाणपत्रों के सत्यापन के निर्देश
  • 2007 में औरैया में नौकरी
  • 2010 में उन्हीं प्रमाणपत्रों से एटा में की नौकरी

विज्ञापन
Education Department Search Fake Teacher Meena Kumari In Etah
फर्जी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनामिका शुक्ला की तर्ज पर जिले में भी एक ही प्रमाणपत्रों के सहारे फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला खुलने लगा है। प्रथम दृष्टया जांच में संदेह के घेरे में आई शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया है। बीएसए ने प्रमाणपत्रों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नाम, पिता का नाम, गांव, जन्मतिथि, जिला और प्रमाणपत्रों के सहारे बीते एक दशक से नौकरी कर रहीं दो महिलाओं का मामला संज्ञान में आया है। अलग-अलग आधार कार्ड बनवा चुकीं इन तथाकथित शिक्षिकाओं का पैन नंबर भी एक ही है।
विज्ञापन


दस साल से एक ही नाम से चल रही नौकरी का पता तब चला जब मैनपुरी निवासी एक शिकायतकर्ता ने शासन को लिखित शिकायत कर इस फर्जीवाड़े की पोल खोली। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद औरैया के बीएसए ने बीएसए एटा को पत्र लिखकर बताया कि इस पैन नंबर की शिक्षिका मीना देवी वर्तमान में अजीतमल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तेजलपुर में प्रधानाध्यापिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज में एक और फर्जी शिक्षिका का पर्दाफाश, स्कूल में 'लक्ष्मी' नाम से कर रही थी नौकरी


क्या है प्रकरण
मीना देवी के प्रमाणपत्रों के सहारे एक शिक्षिका ने 2007 में औरैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में नौकरी पा ली। ठीक तीन वर्ष बाद हुई भर्ती में इन्हीं प्रमाणपत्रों के सहारे मीना देवी ने एटा जिले में भी नौकरी प्राप्त कर ली। वर्तमान में वह जैथरा ब्लाक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है।

कासगंजः फर्जी दस्तावेजों से नौकरी करने वाली कथित लक्ष्मी की तलाश तेज
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/anamika-kasganj-news-agr447150959

मामले की जांच शुरू हो गई है। मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन नंबर आदि मांगा गया है। शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया है। मूल निवास एवं शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही मामला खुल जाएगा। - संजय सिंह, बीएसए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed