{"_id":"618f780bbd317e7405effe53df53265b","slug":"education-at-temple-sins-all-silent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के मंदिर में ‘पाप’ पर सभी खामोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के मंदिर में ‘पाप’ पर सभी खामोश
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 28 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक कालेज की स्नातक की छात्रा की अश्लील क्लिपिंग बनाए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। कालेज प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
लगभग एक मिनट की क्लिपिंग में छात्रा यूनीफॉर्म पहने हुए है। चर्चा है कि तकरीबन एक माह पहले कालेज के कक्ष में ही इसे शूट किया गया। क्लिपिंग बनाने के बाद इसे बांट दिया गया। इसकी जानकारी कालेज स्टाफ और छात्रों को हुई। बताया जाता है कि इस संबंध में कालेज स्टाफ और छात्रा के परिवारीजनों ने मामले को रफादफा करने के लिए गांव में पंचायत बुलाई थी। इसमें क्लिपिंग नष्ट करने की शर्त पर समझौता हुआ। वहीं, कालेज प्रशासन और स्टाफ ने ऐसी जानकारी से इनकार किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भानू प्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कस्बे के इंटर कालेज और कान्वेंट स्कूलों में भी अश्लील क्लिपिंग बनाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं।