फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eco car collided with a tree, two women died six including children were injured

रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई ईको कार, दो महिलाओं की मौत; बच्चों सहित सात हुए घायल

Thu, 24 Jul 2025 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

बाह-फतेहाबाद मार्ग पर तुस्सी पुरा मोड़ के पास गुरुवार सुबह ये हादसा हुआ। बताया गया है कि ईको कार की रफ्तार अधिक थी।

विज्ञापन
Eco car collided with a tree, two women died six including children were injured
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाह-फतेहाबाद मार्ग पर तुस्सीपुरा खंडेर मोड़ के पास बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। चालक और बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह फिरोजाबाद की महिलाएं चार गाड़ियों से दर्शन-पूजन के लिए आगरा के मन:कामेश्वर मंदिर जा रही थीं। रास्ते में फतेहाबाद चौराहे पर तीन गाड़ियां आगरा मार्ग पर चली गईं, जबकि वैन चालक पवन निवासी विष्णु नगर, फिरोजाबाद रास्ता भटककर बाह की ओर चला गया। इस दौरान बाह मार्ग पर उसकी गाड़ी पहले एक छुट्टा मवेशी से टकराई। उसके बाद बाबा की तिवरिया के पास बाइक सवार सोनू निवासी सांकुरी, फतेहाबाद को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सोनू घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसे से घबराया चालक तेज रफ्तार में वैन लेकर भागा। तुस्सीपुरा खंडेर मोड़ के पास वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकराकर पलट गई। वैन के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भागकर पहुंचे और पलटी गाड़ी को सीधाकर सवारियों को बाहर निकाला। गाड़ी में चीख पुकार मच गई। हादसे में चरन देवी (72) व रामवती (55) दोनों निवासी निवासी न्यू श्यामनगर चंद्रवार गेट फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक पवन के अलावा सुनीता देवी, मंजू निवासी हुंडा वाला बाग, आदर्श नगर फिरोजाबाद, नोमिनी, आराध्या (5), शुवि अग्रवाल, आरछी (6) निवासी चंद्रवार गेट, फिरोजाबाद घायल हो गईं। हादसे की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसीहा बन गया सड़क किनारे खड़ा युवक
बाह ड्यूटी के लिए जा रहे बाइक सवार फतेहाबाद के गांव नौगवां निवासी राहुल शर्मा उस समय एक मसीहा बन गए, जब तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकराकर पलट गई। राहुल ने बताया कि हादसे के वक्त वह फोन पर बात करने के लिए सड़क किनारे रुके थे, तभी तेज हादसा हो गया। वैन पलटते ही अंदर बैठी महिलाएं और बच्चे चीखने लगे। मदद के लिए पुकारने लगे। राहुल ने बिना देर किए शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि वैन के अगले हिस्से में बैठी एक महिला बुरी तरह फंसी हुई थी, जबकि एक अन्य महिला गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी थी। लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस को सूचना दी गई। लोगों का मानना है कि राहुल की सतर्कता से कई जानें बच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed