फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earning of lakhs from fake gold coins Vicious man-woman fraud from of jewelers

UP: सोने के नकली सिक्कों से लाखों की कमाई...शातिर महिला-पुरुष की जोड़ी, ऐसे झोंकते थे सराफ की आंखों में धूल

Thu, 13 Feb 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 09:09 AM IST
सार

आगरा पुलिस के हाथ शातिर महिला और पुरुष की ऐसी जोड़ी हाथ लगी है, जो सराफ की आंखों में धूल झौंकने में माहिर हैं। आरोपियों ने नकली सोने के सिक्कों से सराफ से लाखों  की ठगी की।  
 

विज्ञापन
Earning of lakhs from fake gold coins Vicious man-woman fraud from of jewelers
ज्वैलर्स की दुकान में रखे सोना-चांदी के आभूषण।

विस्तार

आगरा के सदर थाना पुलिस ने सराफ के पास नकली सोने के सिक्के रखकर रुपये लेने के मामले में टटलू गैंग की एक महिला और आरोपी लाखन को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस को 4 लाख रुपये और सोने का लॉकेट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


 सदर थाना प्रभारी ने बताया कि 30 अक्तूबर 2024 को एक सराफ ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि अशोक नाम का युवक उनकी दुकान पर आया और सोने के सिक्के के बदले 50 हजार रुपये ले गया। दूसरे दिन रुपये देकर अपने सिक्के वापस ले गया। इसके बाद में 9 सिक्के के बदले 5 लाख रुपये लेकर गया। उसने यह रकम भी वापस कर दी। यह सिलसिला कई दिनों तक चला, जिससे अशोक पर सराफ ने भरोसा करना शुरू कर दिया। 29 अक्तूबर को अशोक 13 सोने के सिक्के रखकर 7.50 लाख रुपये लेकर चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद वापस नहीं लौटा। इस पर सराफ को शक हुआ और सोने के सिक्कों की जांच कराई। सिक्कों की गुणवत्ता कम निकली। इस पर पुलिस में शिकायत की। थाना सदर प्रभारी के अनुसार गैंग सरगना भाया उर्फ रामकिशन सराफ के पास अशोक बनकर सिक्के रखने गया था। बुधवार रात को सीओडी मैदान के पास से राजस्थान जिला भरतपुर के थाना नदबई के गांव मैना का नगला निवासी आरोपी लाखन और एक महिला को गिरफ्तार किया। यह दोनों भाया उर्फ रामकिशन की गैंग के सदस्य है। पुलिस मुख्य आरोपी भाया और रूप सिंह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed