फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ear torn while snatching earrings Bike riding miscreants also took away chain

दुस्साहस: महिला पर मारा झपट्टा, झुमकी लूटते समय फटा कान; बाइक सवार बदमाश चेन भी ले उड़े

Thu, 11 Apr 2024 07:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 07:42 PM IST
सार

महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश हेलमेट पहनकर आए। महिला पर झपट्टा मारा, जिससे झुमकी के साथ उसके कान फट गए। वहीं बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। 
 

विज्ञापन
ear torn while snatching earrings Bike riding miscreants also took away chain
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में बेखौफ बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिसकी वजह से आम आदमी के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार की देर रात पवांस नहर के पास हेलमेट लगाए काली बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और झुमकी लूट ली। झुमकी खींचने से महिला का कान फट गया। मेडिकल काॅलेज में महिला को उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन

 

थाना बागवाला के कीलरमऊ निवासी ऊषा अपने पति पन्नालाल के साथ बुधवार की देर रात बाइक पर एटा से वापस गांव जा रही थी। तभी रास्ते में पवांस नहर के समीप काली बाइक पर सवार हेलमेट लगाए बदमाशों ने बराबर में बाइक लगा दी। जब तक दंपती कुछ समझ पाते, बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं कानों में पहनी हुई सोने की झुमकी झपटकर फरार हो गए। जिसके कारण महिला का कान फट गया। पन्नालाल घायल ऊषा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां से उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस महिला के घर पहुंची थी। उसके बाद मेडिकल कॉलेज लाकर उपचार कराया। पीड़ितों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed