फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eam that performed the jaw surgery on the boy at SN's Plastic Surgery Department

संवार दिया चेहरा: चोट से टेढ़ा हो गया था जबड़ा, एसएन में हुई सर्जरी; अब पूरा खुलने लगा बालक का मुंह

Sat, 22 Aug 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 10:46 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में 13 वर्षीय बालक के चोट से विकृत हुए चेहरे और जबड़े की सफल प्लास्टिक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद उसका चेहरा सीधा हो गया और मुंह सामान्य रूप से खुलने लगा है।

विज्ञापन
eam that performed the jaw surgery on the boy at SN's Plastic Surgery Department
एसएन के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में बालक के जबड़े का ऑपरेशन करने वाली टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बालक के विकृत चेहरे को सुंदर बनाया गया है। उसका मुंह भी पूरा खुलने लगा है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। निजी अस्पताल में इसका खर्च एक लाख रुपये से अधिक आता। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन


प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि कासगंज के 13 साल के बालक को 3-4 साल की उम्र में चोट लग गई थी। इससे जबड़ा टूट गया। परिजन ने लापरवाही बरती, जिससे जबड़े की हड्डी आपस में जुड़ने लगी। इससे चेहरा धीरे-धीरे टेढ़ा होने लगा। मुंह भी एक अंगुली की चौड़ाई के बराबर ही खुलता था। इससे खाने-पीने, चबाने और बोलने में दिक्कत होने पर परिजन बीते सप्ताह एसएन में दिखाने लाए। इस परेशानी को टेम्पोरोमैंडिबुल ज्वाइंट एंकिलासिस बोलते हैं।
विज्ञापन


जांच के बाद इसकी प्लास्टिक सर्जरी करते हुए जबड़े को खोला गया। फ्लैप सर्जरी से सही आकार दिया गया। इसे विधि को गैप आर्थोप्लास्टी बोलते हैं। ढाई घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चला। बच्चे का चेहरा सीधा कर दिया है, मुंह भी सामान्य लोगों की तरह खुल रहा है। खाने-पीने और बोलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनने के बाद कॉस्मेटिक सर्जरी की सुविधा भी मिल रही है। टीम में डॉ. प्रिया, डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. आकाश, डॉ. अभिषेक पंकज, डॉ. विकास, डॉ. पीयूषा और डॉ. अर्पिता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed