फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eagle seen stuck in the manjha on the Taj asi life was saved

Taj Mahal: ताज पर मांझे में फंसी दिखी चील, इस तरह बचाई गई जान

Tue, 06 Jun 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 12:04 AM IST
सार

ताजमहल पर आज एक चील मांझे में फंस गई। उसे फड़फड़ाता देख पर्यटकों के कदम रुक गए। सूचना पर पहुंचे एएसआई कर्मचारियों ने चील को पेड़ से उतारकर मांझे से मुक्त किया। 
 

विज्ञापन
Eagle seen stuck in the manjha on the Taj asi life was saved
चील की बचाई जान - फोटो : Wildlife SOS

विस्तार

 ताजमहल के फोर कोर्ट में लगे एक पेड़ पर सोमवार सुबह पर्यटकों को मांझे में फंसी चील लटकी दिखी। एएसआई कर्मचारियों ने चील को पेड़ से उतारकर मांझे से मुक्त किया। कुछ देर बाद चील उड़ गई।
विज्ञापन


ताजगंज के रेशम कटरा की तरफ छतों से पतंग उड़ती हैं। अक्सर पतंग कटने पर मांझा रॉयल गेट के सामने फोर कोर्ट में पेड़ों पर उलझ जाता है। पहले भी मांझे में फंसने से पक्षियों की जान जा चुकी है। सोमवार सुबह फोर कोर्ट में रॉयल गेट के दायीं तरफ लगे पेड़ पर एक चील फंस गई। वह मदद के लिए फड़फड़ा रही थी।
विज्ञापन


पर्यटकों ने एएसआईकर्मियों की सूचना दी। एएसआई कर्मचारियों ने पेड़ पर चढ़कर चील को उतारा और उसे मांझे से मुक्त किया। चील के पंजे घायल थे। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पेड़ से उतारने के बाद पक्षी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed