{"_id":"6a3ffebd44c35eb499066051","slug":"e-scooter-catches-fire-while-charging-in-agra-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चार्जिंग के दाैरान ई-स्कूटर में लगी आग, धमाकों से फैली दहशत; फ्लैट में फंस गए दो परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चार्जिंग के दाैरान ई-स्कूटर में लगी आग, धमाकों से फैली दहशत; फ्लैट में फंस गए दो परिवार
Sat, 27 Jun 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:18 PM IST
सार
ई-स्कूटर की बैटरियों में लगातार तड़तड़ाहट की आवाज के साथ चिंगारियां निकल रही थीं। गाड़ियों के टायर फटने से भी धमाके हुए। इससे दहशत फैल गई। आग लगने के दौरान लोगों की सांसें थमी रहीं।
विज्ञापन
ई स्कूटर में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के भावना स्टेट क्षेत्र में गणपति गैलेक्सी की पार्किंग में खड़ी ई-स्कूटर में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। दो अन्य दोपहिया वाहनों को भी चपेट में ले लिया। लपटें तेज होने पर भूतल पर बने दो फ्लैटों में रहने वाले परिवार भी दहशत में आ गए। कुछ ही देर में दमकल भी पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इसके बाद फ्लैटों में फंसे परिवारों को निकाला गया।
गणपति गैलेक्सी डुपलेक्स में पहली मंजिल पर रहने वाले गुरविंदर पाल का ई-स्कूटर बेसमेंट स्थित पार्किंग में चार्जिंग पर लगा रखा था। दोपहर तीन बजे ओवरहीट के चलते इसमें आग लग गई। जब तक किसी को पता चलता आग से पूरा स्कूटर जल गया। पास खड़े प्रवीण और कशिश यादव के स्कूटर भी लपटों में घिरकर जलने लगे। भूतल स्थित फ्लैट में प्रवीण पांडे की पत्नी रूपाली पांडे और बेटा वंश पांडे फंस गए। गुरविंदर का फ्लैट पहली मंजिल पर है।

आग की लपटें सीढि़यों तक पहुंचने लगी थीं। इसके चलते उनकी पत्नी गुरप्रीत भी फ्लैट में फंस गई थीं। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्कूटर में होते रहे धमाके
आग लगने के बाद ई-स्कूटर की बैटरियों में लगातार तड़तड़ाहट की आवाज के साथ चिंगारियां निकल रही थीं। गाड़ियों के टायर फटने से भी धमाके हुए। आग लगने के दौरान लोगों की सांसें थमी रहीं। वाहन स्वामी गुरविंदर, प्रवीण आदि परिवार को बाहर निकालने के प्रयास करते रहे।

ई-स्कूटर चार्ज करते समय बरतें ये सावधानियां
ई-स्कूटर को हमेशा कंपनी के चार्जर से ही चार्ज करें। चार्जिंग के दौरान वाहन को खुली और हवादार जगह पर रखें, बंद कमरे या ज्वलनशील सामान के पास न रखें। बैटरी को रातभर या जरूरत से अधिक समय तक चार्जिंग पर न छोड़ें। चार्जिंग के दौरान बैटरी या चार्जर अत्यधिक गर्म हो, धुआं निकले या असामान्य गंध आए तो तुरंत बिजली का कनेक्शन बंद कर दें। क्षतिग्रस्त बैटरी या लोकल चार्जर का उपयोग न करें। बैटरी में किसी भी प्रकार का स्थानीय संशोधन न कराएं।