फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaws provide relief in travelling, but cause problems in the market

Agra News: ई रिक्शा से सफर में मिलती राहत, बाजार में आती आफत

Sat, 01 Jun 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws provide relief in travelling, but cause problems in the market
मैनपुरी।
विज्ञापन



शहर में संचालित होने वाले ई रिक्शा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए ई रिक्शा जहां राहत देते हैं। वहीं भीड़भाड़ वाले बाजारों में ई रिक्शा के पहुंचने से दिन में कई बार जाम लग जाता है। इससे राहगीरों सहित दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सफर में लोगों को राहत देने के लिए एक सैकड़ा से अधिक ई रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं। कई ई रिक्शा का संचालन तो नाबालिग कर रहे हैं। ई रिक्शा संचालक नो एंट्री समय में भी बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। बाजार में ई रिक्शा पहुंचने से राहगीरों सहित दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ई रिक्शा के कारण बाजार में लगने वाले जाम से राहगीरों सहित दुकानदारों का ई रिक्शा संचालकों से विवाद होता है।
विज्ञापन


मुख्य सड़क से हटकर गली कूंचों से होकर ई रिक्शा संचालक शहर के भीड़भाड़ वाले सदर बाजार, बजाजा बाजार, लैनगंज में पहुंच जाते हैं। इन बाजारों में पूरे दिन रहने वाली ग्राहकों की भीड़ तथा उनके दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कारण पहले से ही स्थित खराब होती है। ई रिक्शा के पहुंचने से काफी देर तक लगने वाले जाम के कारण राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर में चलने वाले ई रिक्शा अब परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बाजार में ई रिक्शा पहुंचने से दिन में कई बार जाम लग जाता है। बाजार में जाम से निपटने के लिए आज तक कोई कारगर व्यवस्था नहीं हुई है। - कमलेश मिश्रा, ज्योंती रोड





बाजार में नो एंट्री का समय तय है। इसके बाद भी नो एंट्री के समय में बाजार में ई रिक्शा पहुंच जाते हैं। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी सदर बाजार, बजाजा बाजार और लैनगंज में होती है। - शालिनी अग्रवाल, पंजाबी कॉलोनी





नो एंट्री के समय में भीड़भाड़ वाले बाजार में ई रिक्शा और ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मी और होमगार्ड भी तैनात हैं। प्रमुख बाजार में इनका प्रवेश रोकने के निर्देश दिए गए हैं। - अजय कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed