{"_id":"6ae50a8fe29cc90c840f0a0b","slug":"e-rickshaws-operating-on-a-rental-basis-will-be-seized-and-an-fir-will-be-registered-against-the-owner-agra-news-c-25-agr1067-1200374-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किराए पर चल रहे ई-रिक्शा होंगे जब्त, मालिक पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किराए पर चल रहे ई-रिक्शा होंगे जब्त, मालिक पर दर्ज होगी प्राथमिकी
विज्ञापन
आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शहर में जाम पर लगाम लगाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। अब किराए पर चल रहे ई-रिक्शा जब्त किए जाएंगे और वाहन स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
ऐसे वाहन स्वामियों को चिह्नित किया जाएगा जो एक से अधिक ई-रिक्शा खरीदकर किराए पर चलवा रहे हैं। अब केवल वैध लाइसेंसधारक ही ई-रिक्शा और बैटरी ऑटो चला सकेंगे। सर्दियों में कोहरे के प्रभाव को देखते हुए यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटाए जाने व नए साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही पिछले एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से अधिक चालान हो चुके हैं, उन्हें नोटिस भेजकर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसों के पीड़ितों को त्वरित उपचार दिलाने के लिए आगरा और मैनपुरी में कैशलेस इलाज की सुविधा वाले अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए हर मुख्य मार्ग पर अस्पताल तय कर उनकी सूची निकटतम पुलिस थाने और चौकी को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। एक्सप्रेसवे पर सफर सुरक्षित बनाने के लिए टोल प्लाजा पर आधुनिक संसाधनों से लैस फायर टेंडर, एंबुलेंस और क्रेन की तैनाती बढ़ाई जाएगी।
मंडल में चिह्नित 134 ब्लैक स्पॉट्स पर समयबद्ध तरीके से सुधारात्मक कार्य पूर्ण करने और मुख्य मार्गों पर लावारिस पशुओं से बचाव के लिए क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने भी सड़क हादसों को रोकने और जाम की समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -
समिति जांचेगी वाहनों की तकनीकी स्थिति
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए हर जनपद में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित की गई है। यह समिति स्कूली वाहनों, चालकों के कागजात और वाहनों की तकनीकी स्थिति की जांच करेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
मथुरा को लाइसेंस निलंबन बढ़ाने के निर्देश
बैठक के दाैरान विभिन्न अपराधों में किए गए लाइसेंस निलंबन की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि मंडल में अप्रैल से सितंबर महीने में कुल 520 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। मथुरा जनपद में लाइसेंस निलंबन की कम कार्रवाई पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।