फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaws and autos cause traffic jam on Bhagwan Talkies Service Road

Agra: ई-रिक्शा और ऑटो से भगवान टाॅकीज सर्विस रोड पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन चालक

Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
सार

चालकों ने चाैराहे पर पुलिस से बचने के लिए श्री भगवान टाॅकीज के पास सर्विस रोड से होते हुए नेहरू नगर की तरफ से एमजी रोड पर जाना शुरू कर दिया। इसका असर यह हुआ कि सर्विस रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। 

विज्ञापन
E-rickshaws and autos cause traffic jam on Bhagwan Talkies Service Road
सड़क पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में एमजी रोड पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो का आवागमन रोक दिया। चालकों ने पुलिस से बचने के लिए वाहनों को भगवान टाॅकीज सर्विस रोड होते हुए नेहरू नगर से निकालना शुरू कर दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची। सर्विस रोड पर इन वाहनों का आवागमन रोकने पर दो घंटे बाद राहत मिल सकी। उधर, यमुना किनारे मार्ग पर गणेश मूर्ति विसर्जन और ट्रक खराब होने से जाम लगा।
विज्ञापन


एमजी रोड पर इन दिनों मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण बैरीकेडिंग लगी हुई हैं। सड़क कम बचने की वजह से वाहन फंस जाते हैं। इसको देखते हुए मंगलवार से नई व्यवस्था की गई थी। यातायात पुलिस ने सुबह नाै बजे ई-रिक्शा और ऑटो का आवागमन रोक दिया। उन्हीं वाहनों को राहत मिली, जोकि स्कूल से बच्चों को लेने जा रहे थे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

चालकों ने चाैराहे पर पुलिस से बचने के लिए श्री भगवान टाॅकीज के पास सर्विस रोड से होते हुए नेहरू नगर की तरफ से एमजी रोड पर जाना शुरू कर दिया। इसका असर यह हुआ कि सर्विस रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। आमने-सामने बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने भगवान टाॅकीज की तरफ से आने वाले वाहनों को दूसरी तरफ के सर्विस रोड पर भेजा गया। तब कहीं दो घंटे बाद राहत मिल सकी।

 
विज्ञापन

सुबह हुई ट्रक खराब, शाम को हटवाया
उधर, सोमवार रात को यमुना किनारे मार्ग पर स्ट्रैची ब्रिज के पास वाटर वर्क्स की तरफ जा रहा ट्रक खराब हो गया था। इससे एक तरफ के मार्ग पर जाम लग गया। पर्यटक वाहनों को भी रास्ता नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह यातायात का दबाव बढ़ने पर समस्या होने लगी। उधर, इस मार्ग पर गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए लोग भी निकल रहे थे। इससे भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शाम को ट्रक हटवाया। तब कहीं राहत मिल सकी। यातायात निरीक्षक दुष्यंत राना ने बताया कि एमजी रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो नहीं चलने दिए गए हैं। यह व्यवस्था आगे भी रहेगी। 

यातायात नियंत्रण को जल्द बनाई जाएगी कार्ययोजना
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार की ओर से मंगलवार को पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश जारी किया गया। इसमें लिखा गया कि उन्हें यातायात संबंधी कई शिकायत मिली हैं। इनमें सबसे प्रमुख ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से संबंधित रहीं। चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे जाम लगता है। सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह वाहन गलत दिशा में चले लाते हैं। सिंगल रोड पर ट्रैफिक लगते ही अपनी लाइन छोड़कर सामने से आने वाले वाहन की लाइन में जाकर ट्रैफिक को प्रभावित करते हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं। इससे आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए उन्होंने डीसीपी यातायात का निर्देश दिए हैं। पुलिस पहले जागरूक करेगी। बाद में चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में जल्द कार्ययोजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed