{"_id":"680d2f088cf668daab0b32dd","slug":"e-rickshaw-driver-dies-after-being-hit-by-a-bolero-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-136134-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बोलेरो की चपेट में आए ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बोलेरो की चपेट में आए ई-रिक्शा चालक की मौत
Sun, 27 Apr 2025 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
मृतक रामशंकर
- फोटो : मृतक रामशंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कस्बा घिरोर में नगर पंचायत कार्यालय के पास सवारियों का इंतजार कर रहे ई-रिक्शा चालक बोलेरो की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ताहरपुर रोड निवासी राम शंकर उर्फ पप्पू कश्यप (55) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। शनिवार की सुबह वह घर से ई-रिक्शा लेकर निकले और मैनपुरी रोड नगर पंचायत कार्यालय के सामने रुक कर सवारियों का इंतजार करने लगे। इस बीच शिकोहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में राम शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने बोलेरो को घेर कर रोक लिया। चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया।
स्कूल बस की टक्कर से शिक्षक की कार क्षतिग्रस्त
बेवर। थाना क्षेत्र के मझोला टोडरपुर मार्ग पर स्कूल बस की टक्कर से परिषदीय शिक्षक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। शिक्षक कमलेश कुमार निवासी छिनकौरा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी कर से कंपोजिट विद्यालय सोवनपुर जा रहे थे। रास्ते में सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।