{"_id":"5a539d784f1c1bf61b8b76ce","slug":"e-rickshaw-driver-asked-to-run-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों का कलेक्ट्रेट में हल्लाबोल, पढ़ें क्या थी उनकी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों का कलेक्ट्रेट में हल्लाबोल, पढ़ें क्या थी उनकी मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw
आगरा में ई-रिक्शा संचालन की अनुमति की मांग को लेकर ई- रिक्शा चालकों ने सोमवार कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। ई-रिक्शा और तांगों से कलक्ट्रेट ही नहीं एमजी रोड तक जाम कर दिया। फरियादी से लेकर अधिकारी तक कलक्ट्रेट में काफी देर के लिए कैद होकर रह गए। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ई-रिक्शा चालकों की समस्या खत्म होती नहीं दिख रहीं। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे काफी संख्या में ई-रिक्शा संग तांगा चालक अपने परिवारीजनों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इनका काफिला जीआईसी मैदान, पचकुइंया से चला था। कलक्ट्रेट के गेट पर पहुंचकर दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दिया।
इससे एमजी रोड पर लंबा जाम लग गया। गरीब सेना के बैनर तक पहुंचे इन प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि एमजी रोड को छोड़कर उन्हें शहर के अन्य क्षेत्रों में ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाए। परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन न होने के कारण इनके ई-रिक्शा पिछले दिनों पुलिस ने बंद कर दिए थे। बाद में इन्हें छोड़ तो दिया लेकिन संचालन पर रोक लगा दी गई।

Trending Videos
लगा दिया जाम
अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने ई-रिक्शा और तांगों से कलक्ट्रेट परिसर का गेट पूरी तरह से जाम कर दिया। अधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में कैद होकर रह गए। इधर, प्रदर्शनकारियों का पुलिस-प्रशासन पर हल्ला बोल जारी रहा। स्थिति बिगड़ती देखे मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
इसके बाद एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस की मौजूदगी में ई- रिक्शा चालकों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक देर शाम तक चली। प्रतिनिधिमंडल की मांग थी कि नगर निगम से अनुमति दिलवाकर ई रिक्शा संचालन को हरी झंडी दी जाए।
इस पर प्रशासन ने उनसे 15 दिन का समय मांगा है। अधिकारियों का कहना था कि यदि नगर निगम में इस तरह का प्राविधान होगा तो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद ही ई रिक्शा चालक और तांगा कलेक्ट्रेट से निकले।