फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dwarka Shankaracharya Swaroopanand Saraswati Said No mosque on Ram Janam Bhumi

वृंदावन प्रवास पर आए स्वामी स्वरूपानंद बोले- राम जन्म भूमि पर नहीं थी कोई मस्जिद

Wed, 26 Jun 2019 05:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Dwarka Shankaracharya Swaroopanand Saraswati Said No mosque on Ram Janam Bhumi
द्वारिका पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद - फोटो : अमर उजाला

द्वारिका पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर कोई मस्जिद नहीं थी। न ही वहां कभी बाबर आया। वह सिर्फ भगवान राम का जन्म स्थान है। वहां मंदिर बनना चाहिए।

विज्ञापन

 
यह बात उन्होंने बुधवार को मोतीझील क्षेत्र स्थित उड़िया बाबा आश्रम में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने विवादित ढांचा तोड़कर रामजन्म भूमि में बाबरी मस्जिद होने का भ्रम फैलाया है। उन्होंने वहां सीता रसोई, राम चबूतरा और मंदिर को तोड़ा है। 
विज्ञापन


विगत दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि संघ भगवान राम को महापुरुष मानता है। रामजन्म स्थान पर वह स्मारक बनाना चाहते हैं। ऐसे में उनकी सरकार राम मंदिर कैसे निर्माण करेगी। इसलिए सरकार राम मंदिर का निर्माण नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में भ्रम है कि सरकार राम मंदिर का निर्माण करेगी। राम मंदिर का निर्माण सनातन धर्मावलंबी धमाचार्यों की अगुवाई में करेंगे। शंकराचार्य यहां तीन दिन के प्रवास पर हैं। गुरुवार का वह यहां से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed