{"_id":"4990a89e8297fad950e9e866fc540349","slug":"dvvnl-md-svs-rathore-take-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा तुरंत समाधान : राठौर
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में नवागत एमडी एसवीएस राठौर ने पदभार ग्रहण कर लिया। अमर उजाला से वार्ता में कहा कि ईमानदार उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान, सरकार की प्राथमिकताओं के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराना और राजस्व में वृद्धि उनकी प्राथमिकता रहेगी।
निवर्तमान एमडी प्रभु नारायण सिंह के तबादले के बाद आगरा आए राठौर का कहना है कि आगरा उनका जाना पहचान जिला है। यहां उन्होंने सहायक अभियंता के पद से नौकरी शुरू की थी। वे आगरा में मुख्य अभियंता भी रहे हैं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का गठन भी आगरा में तैनाती के दौरान हुआ था। उन्हाेंने कहा कि ईमानदार उपभोक्ताओं को कार्यालय के कम से कम चक्कर लगाने पड़ें, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। विकास कार्यों में विशेष जोर रहेगा। शासन की ओर से तय राजस्व की वसूली भी की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए एमडी का स्वागत किया। प्रभु नारायण सिंह प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में चले गए हैं।