फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dussehra special: After 30 years, Dussehra festival will be celebrated in Shash Rajyoga.

दशहरा विशेष : 30 साल बाद शश राजयोग में मनेगा दशहरा पर्व

Mon, 23 Oct 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dussehra special: After 30 years, Dussehra festival will be celebrated in Shash Rajyoga.
कासगंज। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार विजयादशमी का पर्व बहुत ही खास और दुर्लभ योग में मनाया जा रहा। 30 साल बाद विजयादशमी पर शश राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा समसप्तक, बुधित्य योग सहित कई अन्य संयोग बन रहे हैं। इसी के साथ ही जगदंबे मुर्गे पर सवार होकर अपने लोक लौट जाएंगी। योगों संयोग को ज्योतिष जीवन में उन्नति वाला मान रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषों की मानें माता नवरात्र में नौ दिन के लिए पृथ्वी लोक पर आती है। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आईं, लेकिन माता की विदाई की सवारी बदल जाएगी। माता मंगलवार को अपने लोक लौट जाएंगी। माता मुर्गे पर वापस लौटेंगी। पर्व पर न्याय और कर्म फलदाता शनिदेव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण शश राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शश राजयोग बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावा गुरु और शुक्र ग्रह एक दूसरे के सामने विराजमान होंगे। जिस कारण समसप्तक योग बनने से धन लाभ के प्रबल संकेत है। तुला राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र और शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से मकर और कुंभ समेत पांच राशियों के जीवन में उन्नति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed