{"_id":"6ad6ed1acb662ea031037d0c","slug":"dussehra-security-tightened-in-agra-traffic-diversions-and-police-deployment-announced-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर कड़ा पहरा: रावण दहन स्थलों पर पुलिस और पीएसी तैनात, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर कड़ा पहरा: रावण दहन स्थलों पर पुलिस और पीएसी तैनात, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन
Tue, 20 Oct 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:54 AM IST
सार
आगरा में दशहरा पर रामलीला मैदान, सेंट जोंस, दिगनेर और छावनी में रावण दहन के दौरान पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड तैनात रहेंगे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दशहरा पर रामलीला मैदान, सेंट जोंस, दिगनेर और छावनी में रावण दहन किया जाएगा। यहां पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड को लगाया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए आयोजनकर्ताओं को उचित इंतजाम की हिदायत दी गई है। उधर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग कर गोताखोरों को भी लगाया गया है।
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया जाना है। बड़े आयोजन चार स्थान पर हैं। आयोजन के लिए पूर्व में अनुमति ली जा चुकी है। सोमवार को रामलीला मैदान का निरीक्षण भी किया गया। प्रवेश और निकास द्वार देखे गए। रावण दहन स्थलों पर थाना पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात होगी। वहीं कैलाश घाट, बल्केश्वर और हाथी घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए भी सुरक्षा के इंतजाम हैं। किसी को भी नदी के अंदर प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसी तरह देहात में भी घाटों को अधिकारियों ने देखा। समोगर घाट पर डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल पहुंचे।
नो एंट्री पास किए निरस्त
एडीसीपी अलका सिंह ने भी यमुना किनारा मार्ग का निरीक्षण किया। रूट डायवर्जन वाले मार्ग को देखा। यहां पर जाम की समस्या न रहे, उसके लिए निर्देश दिए। एडीसीपी ने बताया कि डायवर्जन लागू किया गया है। नो एंट्री नहीं खोली जाएगी। नो एंट्री पास भी निरस्त हैं। हाईवे पर वाहन चलते रहेंगे। बिजलीघर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। एमजी रोड पर सेंट जोंस की तरफ वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9454457886 भी जारी किया है।