{"_id":"5d1507088ebc3e3ccd74fac8","slug":"durty-water-agra-news-agr3933262179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन लीक होने से घरों में पहुंच रहा था गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन लीक होने से घरों में पहुंच रहा था गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के गांव आन्यौर में पानी की पाइप लाइन लीक होने के कारण घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। गुरुवार को अफसरों की टीम के निरीक्षण में यह बात सामने आई है। फिलहाल पानी की सप्लाई रोक दी गई है। सीएमओ ने डाक्टरों की टीम के साथ गांव में पहुंचकर दवाओं का वितरण कराया। क्लोरीन दिया गया।
डाक्टरों की एक टीम ने गांव में ही डेरा डाल दिया है। मरीजों की संख्या भी बढ़कर 200 के पार पहुंच गई है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर में दूषित पानी की सप्लाई से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई थी जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। स्थिति यह है कि हर घर में बीमार की चारपाई बिछी है। उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं तमाम लोग। बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है।
गांव के करीब 200 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। कुछ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं तो कुछ का इलाज निजी चिकित्सक के यहां हो रहा है। सीएमओ डा. शेर सिंह डाक्टरों की टीम के साथ गांव में पहुंचे और बीमार लोगों का हाल जाना। गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज कराया गया। क्लोरीन बांटी गई। वहीं, वेटरनेरी की प्रयोगशाला में पानी चेक किया जा रहा। रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा। तब तक ऐतिहात बरती जा रही।
विज्ञापन
पानी की सप्लाई रोकी गई
गोवर्धन। गांव में फिलहाल पानी की सप्लाई रोक दी गई है। नोडल अधिकारी डा. मधुर ने बताया कि गांव के निरीक्षण में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक पानी की पाइप लाइन लीकेज है और उससे गंदा पानी घरों में पहुंचा है। गर्मी से भी लोगों की हालत बिगड़ी है। सभी का उपचार किया जा रहा है। गांव में करीब 200 लोगों को दवाएं बांटी गईं हैं। वहीं प्रशासन की टीम ने गांव में साफ-सफाई भी कराई है।