फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   During investigation, a Scheduled Caste woman denied the allegation

Agra News: जांच के दौरान आरोप से मुकरी अनुसूचित जाति की महिला

Tue, 15 Jul 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
During investigation, a Scheduled Caste woman denied the allegation
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला जांच के दौरान अपने आरोप से मुकर गई। मंगलवार को सीओ सिटी ने गांव पहुंच कर बयान दर्ज किए तो महिला ने जमीन संबंधी विवाद की जानकारी दी। विपक्षी पर पेशाब पिलाने के आरोप से इन्कार किया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोप गंभीर थे, जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में सोमवार को एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला पति के साथ प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थी। विपक्षियों पर अपमानित करते हुए जूते में पेशाब पिलाने का आरोप लगाया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह गांव पहुंच कर शिकायतकर्ता महिला के बयान लिए। तब महिला ने जमीन संबंधी विवाद की बात कही, पेशाब पिलाए जाने की शिकायत से मुकर गई। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोप गंभीर प्रकृति के थे। सीओ सिटी की जांच में महिला ने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया। मामला जमीन संबंधी विवाद का निकला है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed