फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   During a quarrel between two brothers, the woman got a knife

दो भाईयों के बीच झगड़े के दौरान महिला को लगा चाकू

Fri, 02 Sep 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
During a quarrel between two brothers, the woman got a knife
सिरसागंज/फिरोजाबाद। दो भाइयों के बीच हुए झगड़े के दौरान महिला के पेट में चाकू लग गया। महिला को परिजन उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता रानी (35) मूलरूप से कानपुर की रहने वाली है। दो साल से पहले वह अपने पति को छोड़कर देवर बबलू के साथ फिरोजाबाद आ गई। देवर भाभी सिरसागंज थाना क्षेत्र स्थित नई तहसील के पास निवास करते है। रानी और उसका देवर बबलू मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात रानी का पति कलमेश फिरोजाबाद आया। यहां पत्नी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बबलू ने भाई पर चाकू से हमला करने प्रयास किया। तभी रानी बीच में आ गई और चाकू उसके पेट में लगा। इस बीच आरोपी देवर मौके से भाग गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंची। यहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि महिला के पेट में चाकू लगा है। उसको उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। महिला पति को छोड़कर देवर बबलू के साथ पिछले दो वर्ष से रह रही थी। भाइयों के बीच झगड़े में दौरान महिला को चाकू लगा था। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed