फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   durga pooja in kasganj

दुर्गा अष्टमी आज, भक्तों ने की तैयारियां पूरी

Sat, 05 Oct 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
durga pooja in kasganj
कासगंज में सजा चामुंडा माता का दरबार। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दुर्गा अष्टमी रविवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए भक्तों ने विशेष तैयारियां की हैं। मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ को देखते हुए विश्ेाष व्यवस्थाएं की गई हैं। माता रानी की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व में आठवां दिन माता महागौरी का है। भक्तों का उपवास पूर्ण हो जाएगा। ऐसे भक्त माता महागौरी का पूजन कर उपवास का समापन करेंगे। भक्तों ने माता रानी की विशेष पूजा के इंतजाम किए हैं। भक्तों ने माता के मंदिरों पर हलवा-चना वितरण, भंडारा कार्यक्रम आदि के आयोजन की व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन

साथ ही कन्याओं को भोज कराने के लिए निमंत्रण दिए हैं। मंदिर प्रशासन ने भी इंतजाम किए हैं। पूर्व संध्या से ही मंदिरों को सजाने का कार्य शुरू हो गया। माता चामुंडा मंदिर, शांतापुरी स्थित माता काली मंदिर, सहित अन्य मंदिरों पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महागौरी को पसंद है नारियल
नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी का पूजन होता है। माता महागौरी को नारियल बेहद पसंद है। माता को नारियल चढ़ाने से वह प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा नारियल को सिर से उतारकर बहते पानी में बहा देने से भी कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed