फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dumper Collides with Loading Auto One Dead Three Injured

Agra Accident: डंपर ने लोडिंग ऑटो में मारी टक्कर, हाईवे पर मच गई चीखपुकार; एक की माैत और तीन घायल

Thu, 26 Mar 2026 09:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 09:59 PM IST
सार

आगरा में डंपर ने लोडिंग ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में लोडिंग ऑटो में सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। इलाज के दाैरान एक युवक की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Dumper Collides with Loading Auto One Dead Three Injured
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मथुरा-आगरा हाईवे पर सिकंदरा थानाक्षेत्र में सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार में चल रहे डंपर ने आगे चल रहे लोडिंग ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो उल्टा होकर घूमने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


लाल कुर्ती आगरा कैंट निवासी अभिषेक ने बताया कि उनका छोटा भाई मनीष (32) सिकंदरा स्थित एक केमिकल कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। बुधवार दोपहर 12 बजे स्कूटर लेकर कंपनी गया था। वहां से अन्य कर्मचारियों केशव आदि के साथ लोडिंग ऑटो से मथुरा में केमिकल की डिलीवरी देने गया। रात करीब डेढ़ बजे सभी लोग उसी ऑटो से लौटकर आ रहे थे। सिकंदरा थानाक्षेत्र में सब्जी मंडी के पास हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो घूमकर पीछे मुड़कर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और जाम लग गया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने ऑटो के अंदर से मनीष सहित चारों कर्मचारियों को निकाला। पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रैपुरा जाट निवासी कर्मचारी केशव की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य दो कर्मचारियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। कार्रवाई के लिए परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed