फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to weather, people are suffering from skin diseases

Agra News: मौसम की मार, त्वचा रोग के हो रहे शिकार

Sun, 22 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Due to weather, people are suffering from skin diseases
कासगंज। मौसम की मार का असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। त्वचा रोग की चपेट में लोग आ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बीमारियों का असर है। 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा, बिड़ला अस्पताल के अलावा नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर, नगला गुलरिया, कोधा, बीनपुर कलां, सूरतपुर, नीमरी, सैलई सहित 29 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मेलों का आयोजन हुआ। मेले में 928 मरीज आए। इनमें सबसे अधिक 215 मरीज त्वचा संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा मरीजों ने पेट में दर्द, गैस, लिवर, बुखार, आदि की समस्या बताई। मरीजों ने शुगर, बीपी की जांच कराई। गर्भवती महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ के चलते मरीजों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन



बिड़ला अस्पताल पर नहीं लगा आयुर्वेदिक स्टाॅल
कासगंज। बिड़ला स्वास्थ्य केंद्र पर आयुर्वेदिक स्टॉल नहीं लगाया गया। इससे आयुर्वेद की दवा लेने आए मरीज परेशान रहे। बिना दवा के ही मरीज वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed