फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to the negligence of Jal Nigam stoves did not burn till evening in 6000 houses

Agra News: जल निगम की लापरवाही से 6000 घरों में शाम तक नहीं जले चूल्हे, परेशान रहे लोग

Tue, 20 Dec 2022 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 01:02 PM IST
सार

पीएनजी की आपूर्ति बंद होने के बाद ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में करीब 250 उपभोक्ताओं की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। बार-बार आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान रहे। मानस नगर के देवेश ने बताया कि आए दिन गैस की किल्लत बनी रहती है।

विज्ञापन
Due to the negligence of Jal Nigam stoves did not burn till evening in 6000 houses
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी, पश्चिमपुरी, सिकंदरा व अन्य क्षेत्रों में सोमवार को ग्रीन गैस लिमिटेड की पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति प्रभावित हुई। संबंधित क्षेत्रों के करीब 6000 घरों में पीएनजी नहीं पहुंची, इससे शाम के समय लोगों को चाय और खाना बनाने में परेशानी हुई। वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। कंपनी ने शाम आपूर्ति बहाल होने का दावा किया।  
विज्ञापन


ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज ने बताया कि जल निगम के कार्य के दौरान आवास विकास कॉलोनी में पीएनजी की मुख्य पाइपलाइन कट गई। दोपहर करीब एक बजे पाइप लाइन कटने की सूचना पर वॉल्व चेंबर बंद कर दिया गया। जल निगम की ओर से ग्रीन गैस लिमिटेड को बिना पूर्व सूचना दिए गए ही काम शुरू किया गया। इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों को लिखा जाएगा। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन

 

250 शिकायतें पहुंचीं

पीएनजी की आपूर्ति बंद होने के बाद ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में करीब 250 उपभोक्ताओं की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। बार-बार आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान रहे। मानस नगर के देवेश ने बताया कि आए दिन गैस की किल्लत बनी रहती है। आपूर्ति सुचारु होने के बाद घरों में रेगुलेटर सेट करने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी से लेना पड़ा सिलिंडर 

आवास विकास सेक्टर-सात निवासी उमा शर्मा ने बताया कि दोपहर में पीएनजी की आपूर्ति बंद हो गई। अच्छा था कि सुबह खाना बना लिया था। शाम का खाना बनाने के लिए पड़ोसी से सिलिंडर लेना पड़ा। वहीं कुसुम सक्सैना ने बताया कि पीएनजी न आने की वजह से खाना घर में नहीं बन पाया। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। इससे बाहर से खाना मंगाना पड़ा। बिना पूर्व सूचना के आपूर्ति बंद होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed