{"_id":"69010947a8496e50820dfd67","slug":"due-to-rain-electricity-supply-to-6000-houses-was-disrupted-for-five-hours-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-147909-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश के कारण पांच घंटे बाधित रहीं छह हजार घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश के कारण पांच घंटे बाधित रहीं छह हजार घरों की बिजली
Tue, 28 Oct 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बारिश से देवी रोड उपकेंद्र की 33केवीए लाइन ब्रेकडाउन होने से छह हजार घरों की बिजली पांच घंटे के लिए बाधित रही। इसके अलावा जिले के कई क्षेत्रों में भी रातभर बिजली की आंख मिचौली ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ाई।
विद्युत वितरण खंड शहरी क्षेत्र के देवी रोड उपकेंद्र की 33केवीए मैन लाइन सोमवार की रात करीब 2 बजे अचानक ब्रेकडाउन हो गई। ब्रेकडाउन के कारण उपकेंद्र से पोषित राजा का बाग, देवी रोड, मंडी धर्मदास, सदर बाजार, आश्रम रोड सहित कई मोहल्लों के छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रहीं।
ब्र्रेकडाउन की सूचना के बाद कर्मचारियों ने तलाश शुरू की। खरपरी बंबा के करीब 33केवीए लाइन टूटी मिलने के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत शुरू की। सुबह करीब सात बजे उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके अलावा जनपद के कई क्षेत्रों दन्नाहार, घिरोर, कुचेला, नगला जुला आदि क्षेत्रों में भी बारिश के कारण बिजली की ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया।