फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to protest Stops to Foundation stone of airport in Agra

आगरा में एयरपोर्ट का शिलान्यास टला, विरोध प्रदर्शन के चलते चाय-पान के खोखे तक नहीं खुले

Sun, 17 Feb 2019 03:58 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 17 Feb 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
Due to protest Stops to Foundation stone of airport in Agra
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : demo

रविवार को सिविल एन्क्लेव का प्रस्तावित शिलान्यास टाल दिया गया है। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और केंद्रीय नगर विमानन मंत्री इस शिलान्यास कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास मार्च में ही संभव हो पाएगा।

विज्ञापन


धनौली में प्रस्तावित नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास रविवार को प्रस्तावित था, लेकिन यह फिलहाल टाल दिया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें खंडपीठ ने साफ कहा कि आगरा एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण का ताजमहल पर क्या असर पड़ेगा, इसकी कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


पहले पर्यावरण मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चार सप्ताह में इसका प्रभाव जांचने के लिए परीक्षण कराए। इस रिपोर्ट को चार सप्ताह में कोर्ट में दाखिल करना होगा। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की निदेशक कुसुम दास ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही शिलान्यास का कार्यक्रम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 22 मार्च, 2018 के आदेश के आधार पर एयरपोर्ट अथारिटी ने सिविल एन्क्लेव के लिए अनुमति मांगने को आईए नंबर 160194/2018 दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed