फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to non-payment of rent  Municipal Corporation locked shops in Balkeshwar and Chhipitola

Agra: निगम की कार्रवाई के बाद छूटे व्यापारियों के पसीने, दुकान पर डले ताले...तब किराया चुकाने के लिए दौड़े

Thu, 06 Mar 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 10:09 AM IST
सार

नगर निगम ने किराया न चुकाने पर दुकानों पर ताले डाल दिए। इस कार्रवाई  के बाद व्यापारी किराया चुकाने के लिए दौड़े। तीन घंटे में ही 5.46 लाख रुपये से अधिक किराया जमा कराया।
 

विज्ञापन
Due to non-payment of rent  Municipal Corporation locked shops in Balkeshwar and Chhipitola
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किराया नहीं चुकाने पर नगर निगम ने बुधवार को बल्केश्वर व छीपीटोला में दुकानों पर ताले बंद कर दिए। दुकानें बंद होती देख व्यापारी किराया चुकाने के लिए दौड़े। तीन घंटे में ही 5.46 लाख रुपये से अधिक किराया जमा कराया।
विज्ञापन


बल्केश्वर में निगम की दुकान नंबर 48 का 1250 रुपये प्रतिमाह किराया है। किराएदार हर प्रसाद शाक्य ने कई साल से किराया नहीं दिया। निगम ने 83 हजार रुपये का नोटिस जारी किया। फिर भी किराया नहीं अदा करने पर बुधवार को दुकान सील कर दी गई।
विज्ञापन



 

छीपीटोला में महावीर मार्केट में दुकान नंबर 68 पर नगर निगम का 1.27 लाख रुपया किराया बकाया था। दुकानदार स्वामी जवाहर लाल दुकान सील की गई। महावीर मार्केट में ही मुकेश की दुकान पर ताला बंद किया जा रहा था, तभी उन्होंने 59 हजार बकाया में से 30 हजार रुपये जमा कराए।

 

दुकान नंबर 18 पर 66 हजार रुपये बकाया था। दुकानदार सुरेश चंद ने कार्रवाई के डर से मौके पर ही किराया जमा किया। तीन घंटे में निगम को 5.46 लाख रुपये किराया मिल गया। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए बकाएदार किराया व गृहकर जमा कराएं।

 
विज्ञापन

संस्था पर लगाया 1. 50 लाख रुपये जुर्माना
स्वचलित शौचालयों में सफाई नहीं हो रही। 15-15 दिन से गंदे पड़े रहते हैं। बुधवार को अहिल्याबाई चौराहा, अमर सिंह गेट, जोनल कार्यालय ताजगंज और तोरा चौकी स्थित स्वचलित शौचालय सहायक नगरायुक्त को निरीक्षण में बदहाल मिले। सफाईकर्मियों ने बताया कि 15 दिन से क्लीनर, ओक्सेलिक एसिड, ब्लीच पाउडर कार्यदायी संस्था ने उपलब्ध नहीं कराया। शौचालय से दुर्गंध आ रही थी। मच्छर पनप गए थे। तैनात कर्मियों के पास पहचान पत्र नहीं था। सहायक नगरायुक्त ने रखरखाव करने वाली संस्था सिक्यूरा वेंचर पर 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed