फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to enmity, a young man going to take vegetables was shot

रंजिश के चलते सब्जी लेने जा रहे युवक को मारी गोलियां

Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, a young man going to take vegetables was shot
मैनपुरी। प्रेम विवाह कर आए साले को अपने घर पर पनाह देने से पनपी रंजिश में शुक्रवार सुबह एक युवक को नामजद लोगों ने तीन गोलियां मार दीं। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी विमल जाटव फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक से सब्जी मंडी जा रहा था। औंछा रोड बाईपास पर मुर्गी फार्म के पास पहले से मौजूद अजय कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप और राजू कश्यप निवासी गांव हुसैनपुर किशनी ने रोक लिया। विमल जब तक कुछ समझ पाता तब तक तीनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से विमल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। सूचना पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। उसके परिजनों ने बताया कि विमल के साले ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह करीब दो माह तक उसके पास रुका था। इसी बात को लेकर लड़की के परिजन रंजिश मान रहे थे। उन्हीं लोगों ने जान से मारने की कोशिश की है। पिता दफेदार की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घायल के पिता दफेदार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल ने भी हमलावरों की पहचान की है। जल्द ही पुलिस सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
अभय नारायण राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed