फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dudhiya murder case: Nephew took his life Police revealed

दूधिया हत्याकांड: भतीजे ने इस वजह से ली जान...पुलिस ने किया खुलासा, सिर में गोली मारकर किया था कत्ल

Fri, 22 Nov 2024 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 01:58 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुई दूधिया की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में दूधिया के रिश्ते के भतीजे और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन
Dudhiya murder case: Nephew took his life Police revealed
दूधिया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई दूधिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने कत्ल के आरोप में दूधिया के भतीजे और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर दूधिया की हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। 
विज्ञापन




 गोलियों की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण
गांव प्रतापपुरा निवासी मोनू शर्मा (30) 20 नवंबर की रात को 8 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की कैंटीन में दूध देकर घर लौट रहे थे। उन्होंने सर्विस रोड से बाइक को गांव की तरफ कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गोलियां की आवाज सुनी। वह पहुंचे तो मोनू खेत में पड़ा हुआ था। उनके सिर में पीछे की तरफ गोली लगी थी। वहीं 100 मीटर की दूरी पर बाइक पड़ी मिली। वहां पर टंकी से दूध फैला हुआ था। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दो की हुई गिरफ्तार 
डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बताया कि दूधिया की हत्या के मामले में विशाल और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। विशाल के खिलाफ रतनगढ़ से डकैती में इनाम घोषित है। इस वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed